ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

पहचान बदल कर युवक के प्रवेश पर विवाद, विश्व हिंदू परिषद कार्यकर्ताओं ने किया पुलिस के हवाले

मंडला: स्थानीय नर्मदा इन होटल में आयोजित मंडला गरबा नाइट में एक युवक का अपनी पहचान छिपाकर प्रवेश करने का मामला आया है, जिसके बाद बजरंग दल वालों ने युवक को पहचान लिया और उसे पकड़ कर पुलिस के हवाले किया है।विश्व हिंदू परिषद के जिला सह मंत्री सोनल बरमन ने बताया कि नर्मदा इन होटल के गरबा कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद, बजंरग दल द्वारा निगरानी रखी जा रही थी कि यहां कोई असामाजिक तत्व या गैर हिन्दू प्रवेश न करे। इसी दौरान यहां एक युवक जिसने अपना नाम आकाश चौधरी बता कर प्रवेश किया था जबकि उसकी वास्तविक पहचान शाहिल खान है, अंदर पाया गया। उसे पुलिस के हवाले किया गया है।वहीं आयोजकों का कहना है कि गरबा के आयोजन में हमारे द्वारा पुलिस द्वारा बताए गए निर्देशों का कड़ाई से पालन किया जा रहा है। किसी ने अपना गलत नाम बता कर यहां प्रवेश कर लिया। हमारे साथियों ने उन्हें पहचान कर बाहर किया और पुलिस को सूचित किया गया है।सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे, फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button