ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

IRCTC: प्रयागराज स्टेशन पर चल रहा कार्य स्थगित, नियमित मार्ग पर चलेगी प्रभावित ट्रेनें

 रतलाम। प्रयागराज स्टेशन पर प्रस्तावित मेजर अपग्रेडेशन कार्य को ध्यान में रखते हुए रेल मंडल से होकर गुजरने वाली कुछ ट्रेनों का प्लेटफार्म क्रमांक 9 और 10 पर आवागमन बंद करने का निर्णय लिया गया था, लेकिन आगामी दिनों में त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते इस कार्य को स्‍थगित कर दिया गया है, लिहाजा निरस्त और मार्ग परिवर्तित ट्रेनें अब अपने नियमित मार्ग पर चलेगी।

ये ट्रेने हुई रिस्‍टोर

  • ओखा से चलने वाली ओखा-नाहरलगुन स्पेशल एक्सप्रेस
  • हरलगुन-ओखा स्पेशल एक्सप्रेस
  • दरभंगा-अहमदाबाद जनसाधारण एक्सप्रेस
  • अहमदाबाद-दरभंगा जनसाधारण एक्सप्रेस

नियमित मार्ग से चलेगी अहमदाबाद-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस

उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के जौनपुर-जौनपुर सिटी स्टेशन के बीच इंटरलॉकिंग के लिए प्रस्तावित ब्लाक के कारण रतलाम मंडल से गुजरने वाली अहमदाबाद-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस का मार्ग 26 अक्टूबर तक परिवर्तित कर दिया गया, जिसे भी तत्काल प्रभाव से रिस्टोर किया जा रहा है। ऐसे में यह ट्रेन भी नियमित मार्ग से चलेगी।

इन ट्रेनों का ठहराव निरस्त

रेल मंडल के इंदौर से असारवा तक चलने वाली इंदौर-असारवा-इंदौर एक्सप्रेस और जयपुर-असारवा-जयपुर एक्सप्रेस का ठहराव सरदारग्राम स्टेशन पर अस्थाई रूप से निरस्त कर दिया गया है। साथ ही इंदौर-असारवा-इंदौर एक्सप्रेस और जयपुर-असारवा-जयपुर एक्सप्रेस भी 20 अक्टूबर से 19 नवंबर तक सरदारग्राम स्टेशन पर नहीं रुकेगी।

Related Articles

Back to top button