ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
धार्मिक

साल का आखिरी चंद्र ग्रहण इन राशियों को करेगा मालामाल, दिवाली होगी मंगलमय

इंदौर। Chandra Grahan 2023: दशहरे के बाद साल का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण लगेगा। शरद पूर्णिमा यानी 28 अक्टूबर को चंद्र ग्रहण है। यह ग्रहण रात्रि 1.05 बजे से 2.25 मिनट तक रहेगा। इस वर्ष के 4 ग्रहणों में से यह एकमात्र चंद्र ग्रहण है जो भारत में दिखाई देगा। चंद्र ग्रहण का सूतक काल 9 घंटे पहले शुरू हो जाता है। चंद्र ग्रहण कुछ राशियों के लिए भाग्यशाली रहेगा।

मिथुन राशि

चंद्र ग्रहण मिथुन राशि के जातकों के लिए लाभकारी रहेगा। संपत्ति में वृद्धि होगी। रोजगान के नए अवसर प्राप्त होंगे। चंद्र ग्रहण के प्रभाव से जीवन खुशियों से भर जाएगा। नई योजनाओं पर काम करने में मदद मिलेगी। विवाह संबंधी बात पक्की हो सकती है। लव अफेयर में मधुरता रहेगी।

कर्क राशि

चंद्र ग्रहण कर्क राशि वालों के लिए वरदान साबित होगा। चंद्रदेव आपके जीवन में सुख-समृद्धि लेकर आएंगे। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। कार खरीदने का योग बन रहा है। धार्मिक स्थाल पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। जॉब में अपने लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लेंगे।

वृश्चिक राशि

चंद्र ग्रहण वृश्चिक राशि के जीवन से परेशानियां दूर करेगा। कार्यक्षेत्र में मेहनत रंग लाएगी। काम को लेकर जोश और उत्साह बना रहेगा। व्यापार में मनचाही सफलता पाने में कामयाब रहेंगे। विवाह हेतु निर्णय लेने के लिए अनुकूल समय है।

कुंभ राशि

चंद्र ग्रहण कुंभ राशि के जातकों के जीवन में खुशियां लेकर आएगा। रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। किसी दोस्त की समस्या का हल निकालने में आपकी विशेष भूमिका रह सकती है।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Related Articles

Back to top button