ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

पश्चिम बंगाल में भाजपा को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा मप्र का महिला मोर्चा

भोपाल। मध्य प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री आशा गुप्ता एवं वैशाली महाले गुरूवार को पश्चिम बंगाल के दो दिवसीय संगठनात्मक प्रवास पर कलकत्ता पहुंचकर बैठकों में शामिल हुईं। इस दौरान पदाधिकारियों ने प्रदेश संगठन के कार्यों से अवगत कराया।

संगठन की जानकारी देंगी

पश्चिम बंगाल के प्रवास पर गईं महिला पदाधिकारी मध्य प्रदेश के संगठन की जानकारी प्रवास के दौरान वहां की बहनों को देंगी एवं पश्चिम बंगाल में भाजपा संगठन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष माया नारोलिया ने बताया कि मध्य प्रदेश का संगठन सर्वश्रेष्ठ संगठन है। मोर्चा की बहनें पश्चिम बंगाल पर रहकर प्रवास करेंगी और वहां की कार्यकर्ता बहनों से संपर्क कर उन्हें पार्टी की गतिविधियों व मिशन से अवगत कराएंगी।

महिला मोर्चा इंटरनेट मीडिया विभाग की कार्यशाला सात को भोपाल में

भाजपा महिला मोर्चा के सोशल मीडिया विभाग की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला सात अक्टूबर को 11 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित की गई है। कार्यशाला में प्रदेश भर की इंटरनेट मीडिया प्रभारी एवं सह प्रभारी बहनें उपस्थित रहेंगी।

महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष माया नारोलिया ने बताया कि कार्यशाला में पार्टी की प्रदेश महामंत्री कविता पाटीदार एवं महिला मोर्चा की प्रदेश प्रभारी दर्शना सिंह, मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष माया नारोलिया, पार्टी के इंटरनेट मीडिया विभाग के प्रदेश संयोजक अभिषेक शर्मा, मोर्चा की इंटरनेट मीडिया विभाग की राष्ट्रीय सह संयोजक सुचित्रा कक्कड़ का मार्गदर्शन प्राप्त होगा।

Related Articles

Back to top button