ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
दिल्ली NCR

गांधी परिवार में नए मेहमान की एंट्री, राहुल गांधी ने मां सोनिया को दिया ‘जानदार तोहफा’

नईदिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपनी मां सोनिया गांधी को विश्व पशु दिवस पर एक डॉग गिफ्ट किया है। गांधी परिवार में एक नए नन्हें मेहमान की एंट्री हुई है। आपको बता दें कि इस मौके पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपनी मां सोनिया गांधी को जैक रसेल टेरियर नस्ल के एक पप्पी गिफ्ट किया है। सोनिया गांधी इस गिफ्ट को पाकर बेहद खुश दिख रही थीं। इस पप्पी का नाम नूरी है। राहुल गांधी ने क्यूट पप्पी नूरी के साथ वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसमें राहुल गांधी सोनिया गांधी को नूरी को देते हुए नजर आ रहे हैं।

राहुल गांधी का ये गोवा ट्रिप अगस्त महीने में हुआ था, इस पप्पी की नस्ल जैक रसेल टैरियर की एक नस्ल है, राहुल गांधी जैसे ही घर पहुंचे तो उन्होंने नूरी को बाहर निकाला और मां सोनिया को दिया। सोनिया गांधी का चेहरा भी नूरी को देखकर खिल उठा, सोनिया ने पप्पी को गोद में उठा लिया और कहा कि ये बहुत प्यारी है। उन्होंने राहुल गांधी को गिफ्ट के लिए धन्यवाद दिया।

बता दें कि राहुल गांधी ने इस प्यारी पप्पी नूरी को अगस्त के महीने में गोद लिया था। फिर तीन महीने बाद अब वह इसे लेकर अपने घर आए हैं। सोनिया गांधी ने जैसे ही राहुल गांधी के सरप्राइज गिफ्ट नूरी को देखा वैसे ही उसे सीने से लगा लिया और कहा कि ये बहुत प्यारी है। उन्होंने राहुल गांधी को गिफ्ट के लिए धन्यवाद दिया।

Related Articles

Back to top button