ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

शाम ढलते ही तीन घंटे में 7.4 डिग्री लुढ़का पारा, गुलाबी ठंड का एहसास बढ़ा

भोपाल। मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों से मानसून की रवानगी शुरू हो गई है। वातावरण में नमी कम होने लगी है। इस वजह से आसमान साफ होने लगा है। साथ ही हवाओं का रुख उत्तरी होने से रात के तापमान में गिरावट होने लगी है। इस वजह से रात के समय ठंडक का एहसास बढ़ गया है। इसी क्रम में मंगलवार को शाम ढलते ही भोपाल में तीन घंटे में तापमान में 7.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक दो-तीन दिन में भोपाल से भी मानसून की वापसी हो सकती है।

धूप में तल्खी बरकरार

मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार को भोपाल शहर का अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 19.0 डिग्री से. रिकार्ड किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम रहा। यह सोमवार के न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले 3.4 डिग्री सेल्सियस कम रहा। आसमान साफ रहने से दिन में धूप में तल्खी महसूस हुई, लेकिन शाम ढलते ही वातावरण में ठंडक महसूस होने लगी थी। शाम साढ़े पांच बजे तापमान 31.6 डिग्रीसे. रिकार्ड हुआ था। जो तीन घंटे बाद रात साढ़े आठ बजे 7.4 डिग्री लुढ़ककर 24.2 डिग्री पर आ गया था।

उत्तरी हवा के असर से लुढ़क रहा रात का पारा

मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि मानसून वापस होने लगा है। वातावरण से नमी कम होने से आसमान साफ हो गया है। हवा का रुख भी उत्तरी होने लगा है। उत्तरी हवा चलने के कारण रात के तापमान में गिरावट होने लगी है।

पिछले तीन दिन में शहर का तापमान

तारीख — अधिकतम — न्यूनतम

एक अक्टूबर — 33.3 — 20.6

दो अक्टूबर — 33.1 — 22.4

तीन अक्टूबर — 33.8 — 19.0

मंगलवार को ऐसी रही पारे की चाल

समय — तापमान

सुबह 5:30 — 20.0

सुबह 8:30 — 24.0

सुबह 11:30 — 31.2

दोपहर 2:30 — 33.4

शाम 5:30 — 31.6

रात 8:30 — 24.2

नोट:- तापमान डिग्री सेल्सियस में।

Related Articles

Back to top button