ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

इंदौर में कानून की छात्राओं को धमकाने वाली इवेंट संचालक गिरफ्तार

इंदौर। खजराना पुलिस ने लव जिहाद और ब्लैकमेलिंग के मामले में एक महिला को गिरफ्तार किया है। आरोपित महिला कानून की छात्राओं को धमका रही थी। उसके संपर्कों की जांच के लिए काल डिटेल निकाली जा रही है।

टीआइ उमरावसिंह के मुताबिक, तालोद सोनकच्छ (देवास) निवासी युवती की शिकायत पर आरोपित रफीकुनिशा उर्फ सना खान उर्फ पायल खान के खिलाफ मध्य प्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम और धमकाने का केस दर्ज किया था। छात्रा गोयल विहार कालोनी में सहेली व भाई के साथ रहकर कानून की पढ़ाई कर रही है।
आरोपित सना छात्रा व उसकी सहेली को मुस्लिम बनने का दबाव बना रही थी। उसने कहा था कि मुस्लिम वर्ग के अमीर घरानों के लड़कों से शादी करवा देगी। काफी पैसा मिलेगा और बच्चों को शिक्षा में भी लाभ मिलेगा। टीआइ के मुताबिक, सना को लोकेशन के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। मूलत: रीवा निवासी सना सत्यम विहार कालोनी में रहती है। उसने सलीम खान से शादी कर ली थी।
सलीम छात्रा (फरियादी) का मुंहबोला मामा है। सना ने उसकी जानकारी निकाल ली और धमकाना शुरू कर दिया। पूछताछ में वह पुलिस को गुमराह करती रही। उसने कहा कि इवेंट का काम करती है। उससे करीब 40 लड़कियां जुड़ी हैं। इंदौर पुलिस सना की गतिविधियों के संबंध में जानकारी जुटा रही है।

Related Articles

Back to top button