ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

इंदौर के दस बर्तन कारोबारियों पर जीएसटी का छापा, करोड़ों की कर चोरी की आशंका

इंदौर। राज्य जीएसटी (वाणिज्यिक कर) विभाग ने इंदौर के बर्तन कारोबारियों व निर्माताओं पर छापामार कार्रवाई की। बुधवार से शुरू हुई राज्य स्तरीय कार्रवाई में इंदौर के दस कारोबारी व फर्म जांच के दायरे में आए हैं। गुरुवार शाम तक कारोबारियों के ठिकानों पर जांच और स्टाक मिलान का काम जारी था। जीएसटी विभाग की एंटी इवेजन विंग और मुख्यालय की टीम जांच में जुटी है।

सांवेर रोड स्थित फैक्ट्री मूंगड़ एल्युमिनियम और सहयोगी फर्मे, जवाहर मार्ग और राम लक्ष्मण बाजार स्थित डीआर संस, होटल वर्ल्ड, विशाल स्टील, पूजा स्टील व इनसे जुड़ी सहयोगी फर्मों पर कर चोरी की आशंका में जांच की जा रही है।

इंदौर सहित अन्य शहरों एक साथ छापे

विभाग के अनुसार, प्रदेशव्यापी कारवाई के दायरे में कुल 27 फर्मों पर जांच जारी है। इसमें जबलपुर, ग्वालियर, सतना के कारोबारी भी शामिल है। करीब ढाई करोड़ की कर चोरी का अनुमान है।

शुक्रवार को कर चोरी का आंकड़ा सामने आने की उम्मीद

जबलपुर में प्रारंभिक रूप से एक कारोबारी ने 14 लाख रुपये जमा करवा दिए हैं। शेष जगह जांच जारी है। इंदौर में शुक्रवार को कार्रवाई समाप्त होने और कर चोरी का आंकड़ा सामने आने की उम्मीद है।

Related Articles

Back to top button