ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

अनियंत्रित होकर गढ्ढे में गिरी मोटरसाइकिल, चालक की मौत, साथी घायल

कटनी। बड़वारा थाना क्षेत्र के भदौरा के पास एक मोटसाइकिल अनियंत्रित होकर गढ्ढे में गिर गई। जिसके कारण मोटर साइकिल में सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक घायल हो गया है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मामला दर्ज कर प्रकरण की जांच की जा रही है।

बरही लौटने के दौरान भदौरा के पास हुआ हादसा

पुलिस ने बताया कि उमरिया जिले के इंदवार थाना क्षेत्र के देवगवां निवासी राधाकांत उर्फ शुभम पांडेय 23 वर्ष अपने साथी पुष्पेन्द्र जायसवाल के साथ रविवार को मोटरसाइकिल से किसी कार्य से जबलपुर गया था। वहां से रात बरही लौटने के दौरान भदौरा के पास उनकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गढ्ढे में गिर गई।

प्राथमिक इलाज के बाद जबलपुर रेफर, रास्ते में अंतिम सांस ली

हादसे में राधाकांत पांडेय गंभीर रूप से घायल हो गया और पुष्पेंद्र को भी चोट आई। घायल को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया। जहां से प्राथमिक इलाज के बाद राधाकांत को जबलपुर रेफर कर दिया गया। इसी दौरान रास्ते में उसकी मौत हो गई। वहीं पुष्पेन्द्र जायसवाल का जिला अस्पताल में इलाज जारी है। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मामले की जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button