ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मुख्य समाचार

अब लाड़ली बहना को 1500 रुपए देने की तैयारी में शिवराज सरकार।

भोपाल. मध्यप्रदेश में शिवराज सरकार लाड़ली बहनों को 1250 की जगह 1500 रुपए देने की तैयार में है. यह राशि भी लाड़ली बहनों के खाते में 10 तारीख से पहले ट्रांसफर की जाएगी. जिसका एक बड़ा कारण यह है कि 15 अक्टूबर के पहले कभी भी आदर्श आचार संहिता लग सकती है. सूत्रों की माने तो इस बार लाड़ली बहना सम्मेलन 3 अक्टूबर को शहडोल में होना प्रस्तावित है जिसमें सीएम शिवराजसिंह चौहान शामिल होगें. वे इस दिन शहडोल-नागपुर ट्रेन को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना करेगें. ऐसा माना जा रहा है कि सीएम शिवराजसिंह चौहान 3 अक्टूबर को शहडोल में आयोजित सम्मेलन में ही लाड़ली बहनों को मिल रहे 1250 रुपए को बढ़ाकर 1500 रुपए कर सकते है क्योंकि आदर्श आचार संहिता लगने के बाद लाड़ली बहनों के लिए राशि में वृद्धि करना संभव नहीं होगा. यही कारण है कि लाड़ली बहना सम्मेलन की तारीख बदली गई है. गौरतलब है कि सीएम शिवराजसिंह चौहान ने दो दिन पहले सीएम शिवराजसिंह चौहान ने जबलपुर में आयोजित जनसभा व जन आर्शीवाद यात्रा में 21 वर्ष की अविवाहित बेटियों को भी लाड़ली बहना योजना में शामिल करने की घोषणा की थी. इस योजना के तहत जून से खातों में राशि ट्रांसफर होना शुरु हुआ है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button