ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

चुनाव से पहले सीएम शिवराज की अधिकारियों के साथ अहम बैठक, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर अक्टूबर में आदर्श आचार संहिता लागू हो जाएगी। इसके पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, सचिव और विभागाध्यक्षों की बैठक बुलाई है। इसमें सरकार द्वारा विभिन्न क्षेत्रों अर्जित की उपलब्धियों और हितग्राही मूलक योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर चर्चा होगी। सभी मंत्रियों को बैठक में अनिवार्य रूप से शामिल होने के लिए कहा गया है।

धन्यवाद दिया जाएगा

विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लागू होने से पहले इसे अंतिम बैठक माना जा रहा है। इसमें मुख्यमंत्री राज्य द्वारा जो उपलब्धियां अर्जित की गई हैं, उनको लेकर टीम मध्य प्रदेश को धन्यवाद दिया जाएगा। साथ ही हितग्राही मूलक योजनाओं के क्रियान्वयन में आचार संहिता के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न आए, इसकी तैयारी करने के निर्देश भी दिए जाएंगे।

बैठक की तैयारियां की जा रही

मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव कार्यालय द्वारा इसकी तैयारी भी की जा रही है कि सभी आवश्यक आदेश और अनुमति आचार संहिता के पहले जारी हो जाएं। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की राशि में वृद्धि के आदेश भी जारी कर दी गए हैं।

सूत्रों का कहना है कि 10 अक्टूबर के पहले लाड़ली बहना योजना की राशि एक हजार 250 रुपये से बढ़ाकर डेढ़ हजार रुपये प्रतिमाह भी की जा सकती है। इसके साथ ही सभी विभागों से कहा गया है कि मुख्यमंत्री द्वारा जो घोषणाएं की गई हैं, उनके आदेश समय रहते जारी कर दिए जाएं।

Related Articles

Back to top button