ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

इंदौर में इंजीनियर की हत्या करने वाले आरोपित जोबट से गिरफ्तार पुलिस ने निकाला जुलूस

इंदौर। इंदौर में हुई इंजीनियर अतुल जैन की हत्या के आरोपितों को इंदौर पुलिस ने गुरुवार देर रात झाबुआ के जोबट से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस से बचने के चक्कर में गिरने के कारण दोनों आरोपितों के हाथ-पैर टूट गए। पुलिस ने शुक्रवार को क्षेत्र में दोनों आरोपितों का जुलूस निकाला।

बुधवार रात चंदन नगर थाना क्षेत्र में इंजीनियर अतुल जैन और उनका साथी कार से जा रहे थे। इसी दौरान कार के सामने आरोपितों का स्कूटर आ गया। इस दौरान अतुल ने आरोपितों को ढंग से गाड़ी चलाने की बात कही तो वे विवाद करने लगे। इस दौरान आरोपित आयुष और उसके साथी रोहित इंदुरिया ने अतुल पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

आरोपित मोबाइल पर दोस्तों से कर रहे थे बात

पुलिस ने आरोपितों के मोबाइल जांच पर लगा रखे थे। इस दौरान पता चला कि आरोपित अपने तीन साथियों के साथ लगातार बात कर रहे हैं। पुलिस ने आरोपितों के साथियों को पकड़ा और मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस आरोपितों तक जोबट पहुंच गई।

पुलिस ने निकाला जुलूस

आरोपितों को गिरफ्तार करने के बाद शुक्रवार को पुलिस ने चंदन नगर क्षेत्र में उनका जुलूस निकाला। पुलिस उन्हें घटना स्थल पर लेकर गई, जहां वे लोगों से माफी मांगते रहे। इस दौरान उनसे उठक-बैठक भी लगवाई।

Related Articles

Back to top button