ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

शांतिनगर में लोगों ने दो संदिग्धों को पकड़ा साधुओं जैसे वेश में थे नीलगंगा पुलिस जांच में जुटी

उज्जैन। नीलगंगा पुलिस थाना क्षेत्र के शांति नगर में शुक्रवार दोपहर लोगों ने दो संदिग्ध युवकों को पकड़ा है। दोनों ने साधुओं जैसा वेश बना रखा था। शंका होने पर पूछताछ की तो एक युवक ने खुद का नाम शराफत बताया। इस पर हिंदूवादी संगठन के लोग एकत्र हो गए और दोनों पकड़कर नीलगंगा थाने ले गए। पुलिस जांच में जुटी है।

उज्‍जैन पुलिस ने बताया कि शांति नगर में दो युवक संदिग्ध अवस्था में लोगों के घर-घर जाकर भीख मांग रहे थे। इस पर शंका हुई थी।

दोनों से पूछताछ की गई तो एक युवक ने अपना नाम शराफत जोगी निवासी अमेठी (उत्तर प्रदेश) तथा दूसरे ने अपना नाम विनोद जोगी अमेठी बताया था। इस पर हिंदू जागरण मंच के संयोजक आतीश दलाल को सूचना दी गई थी।

रहवासी दोनों युवकों को पकड़कर थाने ले गए थे, जहां पुलिस ने दोनों से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि वह हिंदू हैं तथा अमेठी में जोगी समुदाय के हैं।

दोनों युवकों के साथ 20 लोग उज्जैन आए हैं। सभी पंवासा में रह रहे हैं और शहर के विभिन्न क्षेत्रों में भीख मांगकर दिन गुजारते हैं। पुलिस का कहना है कि सभी के बारे में छानबीन की जा रही है।

Related Articles

Back to top button