ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

छोटे रथ पर हाथी वाहन में सवार होकर भक्तों को दर्शन दिए, पूर्व कैबिनेट मंत्री अर्चना चिटनिस ने खींचा रथ

बुरहानपुर: महाजनापेठ में मंगलवार रात 8 बजे बालाजी महाराज छोटे रथ में हाथी वाहन पर सवार होकर भक्तों को दर्शन देने निकले। बालाजी गोविंदा के जय घोष के साथ श्रीजी की शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें काफी संख्या में भक्त शामिल हुए।मंगलवार सुबह 8 बजे मंदिर में श्री जी का अभिषेक, श्रृंगार, पूजन हुआ। श्रीजी मुख वाहन गरुड़ जी को सुबह 10 बजे परिसर स्थित स्थित स्तंभ पर पूजन, मंत्रोच्चार के बीच विराजमान किया गया। गणेश जी व गरूड़ जी की आरती की गई। शाम 7.30बजे श्रीजी रथ पर विराजमान हुए।रात 8 बजे रथयात्रा प्रारंभ हुई।सैकड़ों भक्त उत्साह के साथ बालाजी गोविंदा के जय घोष के साथ रथ यात्रा में सम्मिलित हुए। रथयात्रा मंदिर से निकलकर पांडुमल चौराहा, गांधी चौक, फव्वारा चौक से वापस शनि मंदिर, पांडुमल चौराहा से मंदिर पहुंची।इस दौरान पुलिस प्रशासन की कड़ी व्यवस्था के बीच रथयात्रा निकाली। सैकड़ों भक्त रथयात्रा के मार्ग में आरती की थाली लेकर यात्रा के स्वागत के लिए उपस्थित थे। लगभग 2 घंटे में रथयात्रा वापस मंदिर पहुंची। मंदिर पुजारी पंडित मोहन बालाजीवाले ने बताया रथ पर विराजमान श्रीजी के दर्शन करने से भक्तों को जन्म के पापों से मुक्ति मिलती है।बुधवार को भी निकलेगी रथयात्राबुधवार को रथयात्रा मंदिर से निकलकर नरेश्वर महाराज की गली, कड़विसा नाला, बहुजी महाराज मंदिर, सत्यनारायण मंदिर, सिलमपुरा चौराहा से राजपुरा रोड होते हुए पांडुमल चौराहा से वापस मंदिर लौटेगी।पूर्व मंत्री ने भी खींचा श्री बालाजी का रथपूर्व कैबिनेट मंत्री अर्चना चिटनिस ने हर साल की तरह इस साल भी भगवान श्री बालाजी महाराज की पूजा अर्चना तथा आरती कर रथ महोत्सव की शुरुआत की। इसके बाद भगवान श्री बालाजी शहर भ्रमण पर निकले। इस अवसर पर उन्होंने भक्तों के साथ भगवान बालाजी का रथ भी खींचा।

Related Articles

Back to top button