ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

इस सरकारी योजना में हर साल मिलेंगे 12 हजार रुपये जानिए पात्रता और आवेदन प्रक्रिया

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं और लड़कियों को आर्थिक मजबूत करने के उद्देश्य से लाडली बहना योजना चलाई जा रही है। इसके स्कीम के तहत हर महीने एक हजार रुपये की वित्तीय सहायता दी जाती है। योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन प्रक्रिया 25 जुलाई से शुरू हो चुकी है। इस बार पात्रता शर्तों को सरल किया गया है।

क्या है लाडली बहना योजना के लिए आयु सीमा?

सरकार ने आवेदन के नियम और पात्रता शर्तें आसान की है। अब 21 साल से अधिक उम्र की विवाहित महिलाएं भी आवेदन कर सकेंगी। अप्लाई के लिए लिमिट 21 से 60 साल तक है। पहले आयु सीमा न्यूनतम 23 वर्ष थी।

क्या है लाडली बहना योजना के लिए पात्रता?

लाडली बहना योजना के लिए सामान्य वर्ग, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अल्पसंख्यक, महिला और विधवा महिलाएं आवेदन कर सकती हैं। महिलाओं को मध्यप्रदेश का मूल निवासी होना जरूरी है।

लाडली बहना योजना के लिए आवेदन कैसे करें?

पात्र महिलाओं को आवेदन पत्र पंचायत केंद्र, लेखपाल, सचिव या प्रधान से फॉर्म लेकर और भरकर जमा करने होंगे। इसके अलावा, विशेष कैंप लगाकर भी आवेदन फॉर्म भरे जाएंगे।

लाडली बहना योजना के पैसे कब आएंगे?

आवेदन करने वाली की आखिरी लिस्ट 21 अगस्त को जारी की जाएगी। 25 जुलाई से 25 अगस्त तक आपत्तियां ली जाएंगी। 29 अगस्त तक जांच और निराकरण किया जाएगा। 31 अगस्त को फाइनल सूची जारी होगी। इनमें से पात्र महिलाओं और युवतियों के बैंक खाते में 10 सितंबर को एक हजार रुपये की पहली किस्त आएगी।

लाडली बहना योजना में कौन-से दस्तावेज लगेंगे?

आधार कार्ड

मोबाइल नंबर

बैंक अकाउंट नंबर

पासपोर्ट साइज फोटो

स्थानीय निवासी होने का प्रूफ

Related Articles

Back to top button