ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

बालाघाट के स्कूल में जहरीले सांप के डसने से साढ़े पांच वर्षीय छात्रा की मौत

बालाघाट/कटंगी। शासकीय प्राथमिक शाला जमुनिया में कक्षा पहली की छात्रा को जहरीले सांप ने डस दिया। जिससे उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने सूचना मिलने पर शव बरामद किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार को रोज की तरह छात्रा पलक पिता संत कुमार भलावी उम्र पांच वर्ष छह स्कूल गई थी। तभी दोपहर में साढ़े 12 बजे स्कूल में स्थित शौचालय में बाथरूम के लिए गई थी। बाथरूम से वापस आने पर शिक्षकों को सांप के डसने की जानकारी दी। जिस पर शिक्षकों ने बिना देरी किए उसे मोटरसाइकिल में बैठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटंगी में लाकर भर्ती कराए। जहां पर डाक्टर ने छात्रा का उपचार शुरू कराया गया। करीब ढाई बजे डाक्टर द्वारा पलक भलावी को मृत घोषित कर दिया।

गांव में शोक का माहौल

घटना के संबंध में शिक्षक सुरेश कुमार ठाकुर ने बताया कि शुक्रवार को दोपहर में छात्रा पलक भलावी स्कूल स्थित परिसर में के बाथरूम में गई थी। जहां से वापस आने पर उसने बताया कि उसे सांप ने डस दिया है। जिसे तत्काल ही मोटरसाइकिल में बैठालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटंगी लेकर गए। उसकी उपचार के बाद कुछ देर में मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे ग्राम जमुनिया में शोक का माहौल है।

परिवार में एक ही थी बेटी

मृतका के पिता संत कुमार भलावी ने बताया कि उसके परिवार में उसकी एक ही बेटी थी और कक्षा पहली में पढ़ती थी। शुक्रवार को भी रोज की तरह गांव के स्कूल में पढ़ने गई थी। स्कूल से जानकारी मिली थी कि पलक बाथरूम गई थी वहां उसे सांप ने डस दिया है, जब कटंगी अस्पताल गए तो उपचार के बाद मौत हो गई। बताया गया है कि स्कूल परिसर में जहां शौचालय है उसी जगह छेद है। उसी से निकलकर सांप ने उसकी बेटी को डस दिया।

इनका कहना

शासकीय प्राथमिक शाला जमुनिया में कक्षा पहली की एक छात्रा को सांप ने डस दिया था। जिससे उसकी उपचार के दौरान कटंगी अस्पताल में मौत हो गई। सूचना मिलने पर शव बरामद कर पंचनामा कार्यवाही पूरी की। शव का पोस्टमार्टम करवाकर स्वजनों को साैंप मर्ग कायम किया है।-पीएल अहाके, सहायक उपनिरीक्षक, पुलिस थाना कटंगी

Related Articles

Back to top button