ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

मोबाइल विक्रेता दे रहा स्मार्टफोन खरीदने पर दो किलो टमाटर मुफ्त

अशोकनगर। इस समय प्रदेशभर में टमाटर के भाव आसमान छू रहे हैं। मजदूर वर्ग तो दूर मध्यम वर्ग के लोगों की जेब पर भी टमाटर के दाम भारी पड़ रहे हैं। सब्‍जी की दुकानों और ठेलों पर भी टमाटर कम ही नजर आ रहे हैं। ऐसे में शहर के एक दुकानदार ने आपदा में भी अवसर तलाशने का मौका नहीं छोड़ा है। इस मोबाइल विक्रेता ने अपने ग्राहकों को एक स्मार्टफोन खरीदने पर दो किलो टमाटर फ्री देने का ऑफर दिया है। बताया जा रहा है कि इसका लाभ भी दुकानदार को मिल रहा है और लोग दो किलो टमाटर के चक्कर में स्मार्टफोन खरीदने पहुंच रहे हैं।

जिला मुख्यालय पर स्टेशन रोड पर यह मोबाइल शाप है। वर्तमान में जिला मुख्यालय पर 160 रुपये से लेकर 180 रुपये प्रति किलो तक बिक रहा है। बाजार में टमाटर विक्रेताओं की भी कमी आई है। अधिकांश सब्जी विक्रेताओं की दुकान से टमाटर गायब है। इक्का-दुक्का दुकानों पर टमाटर मिल रहे हैं, लेकिन ग्राहक इनके भाव सुनकर ही निराश हो जाता है। ऐसे में अभिषेक मोबाइल शॉप के संचालक ने एक स्कीम शुरू की है जिसमें किसी भी कंपनी का एक स्मार्ट फोन खरीदने पर दो किलो टमाटर ग्राहक को मुफ्त दिए जा रहे हैं। स्कीम शुरू होने के बाद दुकानदार की बिक्री में इजाफा हुआ है। इस स्कीम से दुकानदार की बिक्री बढ़ी है वहीं ग्राहकों को मुफ्त टमाटर मिलने से वह भी टमाटर का जायका लेने का लुत्फ उठा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button