ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

श्रावण मास में कावड़ यात्रा निकाल रहे शिवभक्त सोमवार को उज्जैन पहुंच करेंगे महाकाल का अभिषेक

आलोट। श्रावण मास के शुरू होते ही जगह-जगह से कावड़ यात्रा निकलना शुरू हो गई है। क्षेत्र में सुख, शांति व मंगल कामना को लेकर पंडित ऋतुराज तिवारी के नेतृत्व में भस्म रमैया भक्त मंडल के सदस्य शिव भक्तों के साथ आलोट से शिप्रा का जल लेकर उज्जैन महाकालेश्वर की पैदल यात्रा पर निकले।

भस्म रमैया भक्त मंडल के सदस्य शिव भक्तों के साथ सोमवार को उज्जैन पहुंच कर महाकाल का अभिषेक करेंगे। कारगिल चौराहे पर गणेश पूजन कर यात्रा की शुरुआत की। सर्व ब्राह्मण समाज ने पैदल यात्रियों का स्वागत किया। यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। जगह–जगह स्वागत किया।

शिवालयों में उमड़ रही भीड़

श्रावण मास में शिवालयों में भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। पंडित प्रदीप मिश्रा की शिव पुराण कथा से प्रेरित होकर शिवालयों में बुजुर्ग ही नहीं युवा, बच्चे भी कलश में जल लेकर भोलेनाथ को अर्पण कर रहे हैं।

बालाजी मंदिर के पुजारी ओम प्रकाश शर्मा, राधा कृष्ण मंदिर के रणछोड़ दास बैरागी, जय अम्बे मंदिर के पुजारी दीपक शर्मा ने कहा कि आज बच्चों को संस्कारवान बनाना आवश्यक है। पंडित प्रदीप मिश्रा शिव महापुराण कथा के माध्यम से सनातनियों को धर्म से जोड़ने का अनूठा कार्य कर रहे हैं। सभी को देवालय, शिवालय अवश्य जाना चाहिए। सावन माह में शंकर भगवान को जल अर्पण करने से पाप कर्म का क्षय होता है।

Related Articles

Back to top button