ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

मप्र के सागर में स्‍कूल बस पलटने से 10वीं के छात्र की मौत, 50 बच्‍चे थे सवार

मध्‍य प्रदेश (Madhya Pradesh) के सागर (Sagar) में मंगलवार सुबह राहतगढ़ थाना क्षेत्र के राहतगढ़-चंद्रापुर गांव के बीच एक स्‍कूल बस के पलट जाने से 10वीं कक्षा के एक छात्र की मौत हो गई जबकि कई बच्‍चों के घायल होने की भी सूचना है।

50 से अधिक बच्‍चे थे सवार 

घायल बच्‍चों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राहतगढ़ भेज दिया गया है। बस हादसे की खबर सुनते ही अस्‍पताल में लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही सागर से कलेक्टर दीपक आर्य एवं एसपी तरुण नायक राहतगढ़ पहुंच गए। मिली जानकारी के अनुसार बस के अनियंत्रित होने के कारण ये हादसा हुआ। बस में 50 से अधिक बच्‍चे सवार थे

आठ से दस गांव के बच्‍चों को स्‍कूल पहुंचाती थी बस

मिली जानकारी के अनुसार ये बस राहतगढ़ इलाके के बटयावदा, झिला गढ़ाघाट, रमपुरा, चंद्रपुर व पचमा समेत आठ से दस गांवों के बच्‍चों को लाती है। इन इलाकों से आ रहे ये बच्‍चे स्कालर इंटरनेशनल, सेंट थामस, लक्ष्य समेत अन्य स्कूलों में पढ़ते हैं।

आज सुबह भी ये बस ग्रामीण इलाके से लगभग 50 से 60 बच्‍चों को ला रही थी। राहतगढ़ व चंद्रापुर के बीच बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में 10वीं कक्षा के छात्र शैलेंद्र कुर्मी की मौत हो गई जबकि कई बच्‍चों के घायल होने की भी सूचना है।

घायलों को राहतगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही अभिभावक घबरा गए और अस्‍पताल पहुंच गए।

परिवहन विभाग पर उठने लगने सवाल

बता दें कि इन दिनों परिवहन विभाग और पुलिस विभाग की ओर से सागर में स्‍कूल बसों की जांच चल रही है। शहर में तो इसे लेकर रोज कार्रवाई की जा रही है लेकिन ग्रामीण इलाकों में इसे लेकर कोई तेजी नजर नहीं आ रही है। इस हादसे के बाद परिवहन की ओर से चलाये जा रहे इस

Related Articles

Back to top button