ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
धार्मिक

कार में रखनी चाहिए ये शुभ चीजें हर संकट से होगा बचाव

अब लगभग हर घर में एक कार है। लोग कार के मेंटेनेंस पर हजारों रुपये खर्च करते हैं। कार इंसान के दूसरे घर की तरह होती है। इसलिए मकान की तरह कार का खास ध्यान रखना चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार, फोर व्हीलर में कुछ चीजें होनी चाहिए। इससे अनहोनी की संभावना टल जाती है। आइए जानते हैं क्या हैं वो चीजें।

– वास्तु शास्त्र के अनुसार, कार में भगवान गणेश की मूर्ति रखना शुभ होता है। गणपति जी का संबंध केतु से है। शिव पुत्र राह में आने वाले सारे विघ्न दूर करते हैं। इसी तरह कार में हनुमानजी की मूर्ति रखना भी शुभ माना जाता है।

– आप अपनी कार में काले रंग का छोटा कछुआ रखें। वास्तु जानकारों के मुताबिक, ये पॉजिटिव एनर्जी को बढ़ाता है।

– कार में चाइनीज सिक्के लटकाना शुभ माना जाता है। ये नकारात्मकता को दूर करने में मदद करता है।

– कार की सीट के नीचे एक न्यूज पेपर में सेंधा नमक और बेंकिग सोडा मिलाकर रखें। अगले दिन अखबार को बदल दें। वास्तु शास्त्र के अनुसार, ये निगेटिव एनर्जी को सोखने का काम करता है।

– वास्तु शास्त्र के अनुसार, कार के डैशबोर्ड में क्रिस्टल रखना शुभ माना जाता है। ये पृथ्वी तत्व के साथ एक मजबूत संबंध बनाते हैं और वाहन को सुरक्षित रखते हैं।

– कार में हमेशा पानी की बोतल रखें। वास्तु शास्त्र के मुताबिक, जल तत्व स्पष्टता और विचारों को प्रतिनिधित्व करता है। ये सौभाग्य को बढ़ाने का काम करता है।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।’

Related Articles

Back to top button