ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

डिप्टी कलेक्टर निशा बांगरे के गृह प्रवेश कार्यक्रम में पहुंचे श्रीलंका के न्याय मंत्री

 बैतूल। डिप्टी कलेक्टर निशा बांगरे द्वारा आमला में बनाए गए मकान के उद्घाटन कार्यक्रम में श्रीलंका के न्यायमंत्री विजय दासा राजपक्षे के अलावा थाइलैंड से वर्ल्ड एलायंस आफ बुद्धिस्ट के अध्यक्ष डा. पोनचाई पियापोंग थाईलैंड, नवीन गुणरत्ने अध्यक्ष लाइट एशिया फाउंडेशन श्रीलंका, सोक्या चोम, पर्सनल असिटेंट प्रधानमंत्री कार्यालय, गगन मलिक फाउंडेशन के हेड डा गगन मलिक श्रीलंका, सिस्टर मिथिला बांग्लादेश, साबुज बरुवा बांग्लादेश, सिस्टर नीनिये म्यांमार, डा. ली किट यांग दुबई, फाई यान व्हियतनाम, डा. योंग मून साउथ कोरिया, कैप्टन नटकीट थाईलैंड , डा.पोंगसांग थाइलैंड सहित अन्य विदेशी मेहमान रविवार को दोपहर में पहुंचे।

फाउंडेशन के गगन मलिक तथागत बौद्ध की अस्थियां लेकर आए हैं। अतिथियों के द्वारा फीता काटकर डिप्टी कलेक्टर के घर का उद्घाटन किया। इसके बाद सर्व धर्म प्रार्थना की गई। इस दौरान सामाजिक संगठनों के लोग भी मौजूद रहे। गृह प्रवेश कार्यक्रम के बाद अंतर राष्ट्रीय सर्व धर्म शांति सम्मेलन और शांति पुरस्कार का कार्यक्रम भी शुरू किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि जिला प्रशासन ने आमला की हवाई पट्टी पर कार्यक्रम का आयोजन करने की अनुमति नही दी है। इसके बाद डिप्टी कलेक्टर के निर्माणाधीन मकान के पास ही कुछ दूरी पर टेंट लगाया गया है।

Related Articles

Back to top button