ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

हिंदू महिला को नौकरी के लिए ले गया भोपाल मतांतरण का बनाया दबाव विरोध पर बच्चों को मारने की धमकी

 जबलपुर। कैंट थाना क्षेत्र की एक हिंदू महिला के साथ दुष्कर्म और मतांतरण करवाने का मामला प्रकाश में आया है। आरोपित मुस्लिम धर्म का है। शादी शुदा महिला और दो बच्चों की मां को नौकरी दिलाने के लिए ले गया, जहां उसके साथ कई दिनों तक दुष्कर्म किया। किसी तरह लौटी महिला ने पुलिस को सूचना दी। बताया कि उसने मतांतरण करने को मजबूर किया। बुरखा पहनाकर कलमा पढ़वाया और गौमांस भी खिलाया। उसकी बातें नहीं मानने पर वह मारपीट करता और बच्चों को जान से मारने की धमकी देता था। इस मामले में हिंदू धर्मसेना ने भी आरोपित के खिलाफ प्रकरण दर्ज करने के लिए कैंट थाने में प्रदर्शन किया।

कई दिनों तक उसने दुष्कर्म किया

हिंदू धर्मसेना के संस्थापक योगेश अग्रवाल ने बताया कि दो जून को कैंट में रहने वाला एक मुस्लिम जो आपराधिक प्रवृत्ति का है उसने शादीशुदा महिला को बातों के जाल में फंसाया और नौकरी दिलाने के नाम पर अपने साथ भोपाल ले गया। जहां उसके साथ करीब आठ दिनों तक उसने दुष्कर्म किया। उसे डराता और मारता था। महिला जब किसी तरह लौटी तो बच्चों को लेकर फिक्रमंद थी। उसने अपने साथ हुए किसी भी हादसे के बारे में कुछ नहीं कहां लेकिन बाद में जब उसके पति ने उसने उससे पूछा तो महिला को संबल मिला और उसने सारी बात बताई।

मतांतरण के लिए मजबूर किया गया, कलमा पढ़ाया

महिला ने कहा कि उसे मतांतरण के लिए मजबूर किया गया। यहां तक कि कलमा पढ़ाया और गौमांस खिलाया गया। सोमवार को इस मामले में महिला हिंदू धर्मसेना के कार्यकर्ताओं के साथ जबलपुर के कैंट पुलिस थाने पहुंची जहां उसने अपनी शिकायत दी।. इसके पहले भी धर्मसेना के कार्यकर्ताओं ने महिला के मामले में कैंट थाने में शिकायत करने पहुंचे थे जिसके बाद पुलिस ने महिला को दस दिन पहले भोपाल से दस्तयाब कर आरोपित के खिलाफ वैधानिक कार्यवाई की गई थी। इधर कैंट पुलिस ने इस मामले में जांच का दावा किया है।

Related Articles

Back to top button