ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

माता-पिता की याद में बनवाया मंदिर पितृ दिवस पर शुरू हुई पूजा पुत्र को हमेशा इस बात का अफसोस रहा

बड़वानी। पितृ दिवस पर कलयुग के एक श्रवणकुमार ने अपने माता-पिता की याद में बनवाए मंदिर में पूजा शुरू की। यह मंदिर जिले के राजपुर विकासखंड के ग्राम सांघवी ठान में बनाया गया है। सेवानिवृत्त सरकारी शिक्षक लक्ष्मीचंद भालसे ने अपने स्व. माता-पिता की याद में इसे बनाया है। पितृ दिवस के उपलक्ष्य में सोमवार से इसमें पूजन शुरू किया गया। इसे लेकर क्षेत्र में चर्चाएं हो रही हैं।

शिक्षक भालसे ने बताया कि बचपन में जब वे पढ़ाई कर रहे थे तो उनके माता-पिता ने बहुत संघर्ष किया और कड़ी मेहनत से पैसे कमाकर पढ़ाई कराई। जब वे शिक्षक बने तो विविध स्थानों पर पदस्थापना के चलते वे अपने माता-पिता से दूर रहे। इस दौरान वे माता-पिता से अधिक जीवंत संपर्क नहीं होने से वे उनकी सेवा नहीं कर पाए।

इस दौरान उनका निधन हो गया। इससे भालसे को आघात पहुंचा और अफसोस रहा कि वे माता-पिता की सेवा नहीं कर पाए। ना ही उनका ध्यान रख सके।

इसलिए उन्होंने यह निर्णय लिया कि सेवानिवृत्ति के बाद माता-पिता का मंदिर बनाकर उसमें जीवनभर माता-पिता की तस्वीर रखकर उसकी पूजा व सेवा करेंगे।

करीब आठ लाख रुपये की लागत से बने इस मंदिर में पूजन की शुरुआत सोमवार से की गई। मंदिर में दीपक जलाकर प्रार्थना की। वहीं मंदिर में कीर्तन भी किया गया।

शिक्षक भालसे के अनुसार नई पीढ़ी को इस मंदिर से अपने माता-पिता के प्रति सेवा करने की भावना और श्रद्धा जाग्रत होगी। उन्हें इससे प्रेरणा मिलेगी ताकि वे अपने माता पिता की सेवा कर उनका पूरा ध्यान रख सके।

Related Articles

Back to top button