ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

शौक पूरा करने के लिए चुराता था वाहन पुलिस ने किया गिरफ्तार

भोपाल। अशोका गार्डन पुलिस ने शनिवार को एकतापुरी मैदान के पीछे से 19 वर्षीय एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार करने में कामयाबी पाई। वह लंबे समय से वाहन चोरी कर रहा था। वह वाहनों को सुनसान इलाके में झाडि़यों में छिपाकर रखता था। उज्जैन का यह शातिर चोर करीब छह माह से भोपाल में चोरी की वारदात में सक्रिय था। पुलिस ने उसे चोरी के ई-रिक्शा के साथ ही गिरफ्तार किया।

अशोका गार्डन थाना प्रभारी उमेश चौहान ने बताया कि इंद्रा कालोनी थाना तराना जिला उज्जैन निवासी 19 वर्षीय राजू पवार ने भोपाल में नर्मदापुरम पार्क के पास किराये से कमरा लेकर रह रहा था। उसने आसपास के लोगों को बताकर रखा था कि वह मजदूरी करता है, जबकि वह वाहन चोरी कर रहा था। शनिवार रात को सूचना मिली थी कि एकतापुरी मैदान के पीछे एक युवक चोरी के ई-रिक्शा के साथ खड़ा है। पुलिस ने सूचना के बाद अपनी एक टीम मौके लिए रवाना की थी, पुलिस को देखकर आरोपित ई-रिक्शा को छोड़कर भागने लगा। पुलिस ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। पुलिस ने अभिरक्षा में लेकर उससे पूछताछ की तो उसने बताया कि वह करीब छह माह से चोरी की वारदात कर रहा है। उसने कई स्थानों पर चोरी की वारदात की हैं। पुलिस ने उसके पास से करीब चार लाख के चोरी के वाहन बरामद किए हैं। इसमें दो स्कूटर, एक बाइक और ई-रिक्शा शामिल है। पुलिस का कहना है कि दो से ज्यादा लोग ऐसे हैं, जिनको चोरी के बाद उनकी बाइक लावारिश स्थान पर खड़ी मिल गई है।

सड़क पर दौड़ाने के लिए चुराता था वाहन

पुलिस पूछताछ में शातिर चोर ने कबूल किया है कि वह सिर्फ शौक के लिए वाहन चुराता था। वाहन को चोरी करने के बाद वह उसे तब तक चलाया करता था, जब तक कि उसका पेट्रोल खत्म नहीं हो जाता था। बाद में जहां पेट्रोल खत्म होता था, उसे वह उसी स्थान पर छोड़कर चला जाता था। इसके अलावा कुछ वाहन उसने सड़क किनारे झाडियों में छिपा दिए थे। पुलिस उनकी बरामदगी की कोशिश कर रही है।

Related Articles

Back to top button