ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

सिवनी में हत्या कर घर के पास बोरे में फेंका 12 साल के बालक का शव

बरघाट/सिवनी। बरघाट के मगरकठा में 12 साल के बालक की निर्मम हत्या की दिल दहलाने वाली वारदात सामने आई है। रविवार की देर शाम खून से लथपथ बालक का शव घर के पास बोरे में मिला था, जिसका गला साइकिल की चैन लपेटकर दबाया गया था। वहीं शरीर पर चाकू से वार करने के निशान कई जगह पाए गए हैं।

बरघाट थाना प्रभारी प्रसन्न शर्मा ने नईदुनिया को बताया कि पहचान दीपांक उर्फ दीपू पुत्र सतीश भारद्वाज (12) मगरकठा गांव निवासी के रूप में हुई। सोमवार सुबह बरघाट अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद शव स्वजनों को सौंप दिया गया है। प्रकरण में सभी तथ्यों की जानकारी एकत्रित की जा रही हैं। विस्तृत जानकारी मिलने के बाद इस बारे में कुछ बताया जा सकेगा।

संदिग्ध तीन नाबालिग हिरासत में, पूछताछ जारी

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हत्या में गांव के तीन अन्य नाबालिगों के शामिल होने की बात सामने आ रही है, जिनकी उम्र 12-14 वर्ष करीब हैं। संदिग्धों को हिरासत में लेकर बरघाट पुलिस मामले में पूछताछ कर छानबीन कर रही है। रविवार शाम गांव के तीन अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। कुछ देर बाद जब दीपांक घर नहीं लौटा तो स्वजनों ने साथ खेल रहे बच्चों से पूछा, तो तीनों घबरा गए।

Related Articles

Back to top button