ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
दिल्ली NCR

अमेरिकी महिला से दुष्कर्म करने वाला टूरिस्ट गाइड हुआ गिरफ्तार

दिल्ली के शाहदरा जिला के विवेक विहार इलाके में अमेरिकी महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। 62 वर्षीय महिला ने टूरिस्ट गाइड पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने उसकी अश्लील फोटो व वीडियो लेकर उसे ब्लैकमेल कर 35 हजार यूएस डॉलर भी वसूल लिये।

महिला 2017 से 2022 के बीच कई बार भारत आई। इस दौरान वह आरोपी के साथ रही, लेकिन जब पीड़िता को आरोपी की हकीकत का पता चला तो उसने मामले की शिकायत आगरा पुलिस से की। पुलिस ने उसकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की। बाद में अमेरिकी दूतावास ने दिल्ली पुलिस आयुक्त को पत्र लिखा, जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने मामला दर्ज किया।

पुलिस ने दुष्कर्म समेत दूसरी धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी शाहदरा निवासी गगनदीप (32) को गिरफ्तार कर लिया है। गगनदीप को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। खुद दिल्ली पुलिस आयुक्त मामले पर नजर बनाए हुए हैं। जांच के बाद आगे कार्रवाई की बात की जा रही है।

 

Related Articles

Back to top button