ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
देश

बाहुबली आनंद मोहन की रिहाई पर बिहार सरकार को SC का नोटिस जानिए आगे क्या होगा

बाहुबली आनंद मोहन की जेल से रिहाई के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को नोटिस भेजकर दो हफ्ते में जवाब मांगा है। आनंद मोहन को भी नोटिस भेजा गया है। डीएम जी. कृष्णैया की पत्नी ने रिहाई के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी।

नीतीश कुमार सरकार ने पूर्व एमपी आनंद मोहन की रिहाई का आदेश दिया था। आनंंद मोहन बिहार के डीएम जी कृष्णैया की हत्या के दोषी पाए गए थे। आनंद मोहन 27 अप्रैल को जेल से रिहा हुए थे। दलित आईएएस अधिकारी जी कृष्णैया की पत्नी उमा कृष्णैया ने बिहार सरकार के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी।

सुप्रीम कोर्ट अब बिहार सरकार और आनंद मोहन का पक्ष सुनेगा। यह तय होगा कि इस तरह रिहाई की जा सकती है या नहीं। यदि रिहाई गलत पाई गई तो आनंद मोहन को फिर से जेल जाना पड़ सकता है।

Related Articles

Back to top button