ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
देश

जम्मू-कश्मीर के माछिल सेक्टर में सेना ने दो आतंकियों को मारकर घुसपैठ को विफल किया 

श्रीनगर ।  जम्मू-कश्मीर के माछिल सेक्टर में सेना ने दो आतंकियों को मारकर घुसपैठ को विफल कर दिया है। कुपवाड़ा पुलिस के एसएसपी को खुफिया इनपुट मिला था कि  आतंकियों का एक ग्रुप माछिल सेक्टर के दूसरी तरफ लांच पैड से घुसपैठ का प्रयास कर सकता है। घुसपैठ के संभावित रास्ते में  सेना और पुलिस के जवान घात लगाकर बैठे रहे।
खराब मौसम, लगातार बारिश और धुंध के वावजूद सेना के जवानों ने मोर्चा नहीं छोड़ा। दो दिन लगातार तापमान में गिरावट होने के बाद जवान डटे रहे। 3 मार्च को सुबह 8।30 बजे जैसे ही आतंकी भारतीय सीमा में दाखिल हुए तब सेना और आतंकियों के बीच जबरदस्त गोलाबारी हुई। बाद में सेना ने दोनों आतंकियों को मार गिराया। मारे गए दोनों  आतंकियों के पास से बरामद किए गए सामान में दो एके 47 राइफल, छह एके 47 मैग्जीन, एके 47 के 159 राउंड, दो हैंड ग्रेनेड, पाकिस्तानी मार्के वाली खान-पान की चीजें, सिगरेट और 660 रुपये पाकिस्तानी मुद्रा शामिल है।

Related Articles

Back to top button