ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
छत्तीसगढ़

तेंदुए का शावक मिलने से वन विभाग ने जारी किया अलर्ट

छत्‍तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के ग्राम गनियारी में तेंदुआ का शावक मिला है। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और शावक को अपने कब्जे में ले लिया है। वन विभाग के अधिकारियों ने मादा तेंदुआ के आसपास होने की आशंका जताई है।यह मामला फिंगेश्वर वन परिक्षेत्र के ग्राम गनियारी का है। जानकारी के अनुसार रोजगार गारंटी के तहत ग्राम गनियारी में कुछ मजदूर काम रहे थे। इसी दौरान मंगलवार को मजदूरों ने वहां एक तेंदुए के शावक को देखा।

इसके बाद इसकी जानकारी गांव के सरपंच को दी। इसके बाद सरपंच इसकी सूचना वन विभाग के अमले को दी।मौके पर पहुंचे वन अमले ने तेंदुए के शावक का रेस्क्यू किया। वन विभाग के अधिकारी ने कहा कि मादा तेंदुआ आसपास ही मौजूद हो सकती है। इसलिए तेंदुए के शावक को ग्रामीणों से अलग रखकर अभी वाच किया जा रहा है। शावक को मादा तेंदुुए से मिलाने का प्रयास किया जा रहा है, क्योंकि शावक की तलाश में मादा तेंदुआ गांव की ओर रुख करेगी। ऐसे में गांव वालाें को अलर्ट किया गया है।

 

Related Articles

Back to top button