ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मुख्य समाचार

कलयुग चरम सीमा पर कचरा फेंकने के विवाद पर महिला की हत्या।

मध्यप्रदेश के जबलपुर स्थित घमापुर चौक के पास कचरा फेंकने की बात को लेकर उपजे विवाद पर आदित्य व आयुष गुप्ता ने सरोजनी गुप्ता पर राड व लाठी से हमला कर दिया. हमले में गंभीर चोटें आने के कारण परिजनों ने सरोजनी गुप्ता को उपचार के लिए मेडिकल अस्पताल पहुंचाया. जहां पर सरोजनी गुप्ता की उपचार के दौरान मौत हो गई. बेलबाग पुलिस ने मर्ग जांच के बाद परिजनों के कथन लिए. जिसमें यह सामने आने के बाद आदित्य व आयुष गुप्ता के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के अनुसार घमापुर चौक के पास रहने वाली सरोजनी गुप्ता उम्र 64 वर्ष रोज की तरह 27 अप्रेल की सुबह दुकान के सामने रोड किनारे झाड़ू लगा रही थी. इस दौरान पड़ोस में रहने वाले रिश्तेदार के लड़के आदित्य व आयुष गुप्ता ने दुकान के सामने कचरा फेंकने की बात को लेकर गाली गलौज कर दी. सरोजनी गुप्ता द्वारा मना करने पर लाठी व राड निकालकर हमला कर दिया, हमले में वृद्धा सरोजनी गुप्ता के दोनों हाथ, पैर, जांघ व कमर में चोट आई. हमला होते देख परिजन आ गए, जिन्होने बीच बचाव कर सरोजनी गुप्ता को घर के अंदर ले गए. तभी से सरोजनी गुप्ता चल नहीं पा रही थी, खाना भी छोड़ दिया था. 29 अप्रेल की शाम 5 बजे के लगभग हालत ज्यादा बिगडऩे पर परिजनों ने मेडिकल अस्पताल पहुंचाया. जहां पर सरोजनी गुप्ता को जांच के बाद मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल अस्पताल पहुंचाकर मर्ग कायम कर लिया. मर्ग जांच के दौरान मृतका सरोजनी गुप्ता की बहू गंगादेवी, अंजना, बेटे अमित ने अपने कथनों में बताया कि आदित्य व आयुष गुप्ता ने कचरा फेंकने को लेकर विवाद करते हुए रॉड व पाइप से हमला किया था. जिससे उनके शरीर पर चोटें आई थी. पुलिस ने परिजनों के कथन व पीएम रिपोर्ट के आधार पर आदित्य व आयुष गुप्ता के खिलाफ धारा 302, 34 भादवि का अपराध पंजीबद्ध गिरफ्तार कर लिया है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button