ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
छत्तीसगढ़

मुख्य सचिव ने की जल-जीवन मिशन की समूह नल-जल योजनाओं के लिए जल आबंटन की समीक्षा

रायपुर : मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में राज्य में जल जीवन मिशन के अंतर्गत स्वीकृत समूह नल-जल योजनाओं के लिए जल आबंटन की गहन समीक्षा की। मुख्य सचिव ने जल-जीवन मिशन के अंतर्गत स्वीकृत विभिन्न समूह नल-जल योजनाओं में सम्मिलित ग्रामों में नल से पेयजल प्रदाय की अद्यतन स्थिति के बारे में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों से जिलेवार जानकारी ली। उन्होंने समूह नल-जल योजनाओं हेतु जल स्त्रोतों नदी, एनीकट और बांध जिनमें पानी उपलब्ध होता है, जल आबंटन के संबंध में जल संसाधन विभाग के अधिकारियों से जल आबंटन करने शीघ्र कार्यवाही करने के निर्देश दिए है। बैठक में जल संसाधन विभाग के सचिव अन्बलगन पी., लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के सचिव डॉ. एस.भारतीदासन, जल जीवन मिशन के संचालक आलोक कटियार, जल संसाधन एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के मुख्य अभियंता सहित सभी जिलों के प्रमुख अधिकारी शामिल हुए।

 

Related Articles

Back to top button