ब्रेकिंग
इंदौर में सीएम मोहन यादव के परिचित का मोबाइल छीनकर भागे बाइक सवार लुटेरे: पलासिया थाने ने पहले नहीं ... मुरैना बीएससी की परीक्षा देकर कॉलेज से निकली छात्रा का अपहरण, ग्वालियर ले जाकर जबरन शादी का मामला आय... UGC रोल बैक की मांग: करणी सेना की 200 किमी पदयात्रा,पोरसा-अंबाह-मुरैना होते हुए 10 को पहुंचेगी ग्वाल... मुरैना लोक निर्माण विभाग: लापरवाही की हदें पार, सड़कों के हाल बेहाल बारिश ने बढ़ाई मुश्किलें: जगह-जगह जलभराव से जनजीवन अस्त-व्यस्त मुरैना अन्नदाता बेहाल, कृषि विभाग मस्त! मुरैना जन्माष्टमी की रात मंदिर से लौट रही कुशवाहा समाज की तीन महिलाओं को ट्रोला ने रौंदा, एक की मौके... मुरैना के दिमनी विधानसभा क्षेत्र में 69.23 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन मनरेगा में भ्रष्टाचार का नंगा नाच: मुरैना में गरीबों के हक पर डाका, कागजों पर दौड़ रहे मृत और फर्जी ... मुरैना नेशनल हाईवे-44 पर दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार युवक-युवती को कुचला, दोनों की म...
छत्तीसगढ़

बिल्डिंग मटेरियल की शॉप में पहुंचा घुसा भालू, कर्मचारियों ने भागकर बचाई जान

छत्तीसगढ़ के कांकेर शहर में वन्य जीवों की आमद लगातार जारी है। अक्सर रात के अंधेरे में आने वाले भालू और तेंदुए अब दिन की रोशनी में भी रिहायशी इलाकों में पहुंचने लगे हैं। एक दिन पहले ही तेंदुआ एक स्कूल के पीछे डेरा डाले हुआ था। अब बुधवार सुबह एक भालू बिल्डिंग मटेरियल की शॉप ‘बिल्डमार्ट’ में पहुंच गया। भालू को सामने से आता देख कर्मचारी ने भागकर किसी तरह से अपनी जान बचाई। हालांकि अन्य कर्मचारियों के आने और शोर मचाने से भालू किनारे से निकलकर जंगल की ओर भाग गया।

शहर के चिल्का बोड़ स्थित बिल्डमार्ट में रोज की तरह कर्मचारी काम कर रहे थे। एक कर्मचारी मार्ट के बाहर बने हुए सुरक्षा बूथ में बैठा था। इसी दौरान एक भालू शॉप के कैंपस में दाखिल हो गया। भालू को सामने से आता देख अन्य कर्मचारियों की नजर उस पर पड़ी। तभी भालू बाहर बैठे कर्मचारी की ओर मुड़ गया और बढ़ने लगा। यह देखकर बाकी कर्मचारियों ने शोर मचाया तो बाहर बैठा कर्मचारी वहां से भागा और अपनी जान बचाई। इस बीच शोर सुनकर भालू कैंपस से बाहर निकलकर भाग निकला।

 

Related Articles

Back to top button