ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
देश

न्यूयॉर्क से दिल्ली आ रही फ्लाइट में सहयात्री पर ‎किया पेशाब, ‎आरोपी ‎गिरफ्तार

नई दिल्ली। अमेरिकन एयरलाइंस की उड़ान में न्यूयॉर्क से दिल्ली आ रहे एक भारतीय व्यक्ति को अपने सहयात्री पर पेशाब करने के आरोप में यहां हवाई अड्डे पर पकड़ा गया है। आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि एयरलाइन के कर्मचारियों के अनुसार आरोपी भारतीय यात्री शराब के नशे में था और उसने एक बहस के दौरान अपने सहयात्री पर पेशाब कर दिया। यह घटना अमेरिकन एयरलाइंस की उड़ान संख्या एए 292 में हुई और आरोपी यात्री को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने रविवार को रात करीब 9 बजे इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आईजीआई) हवाई अड्डे पर विमान के उतरने के बाद पकड़ लिया। सूत्रों ने बताया ‎कि एयरलाइन ने विमान के हवाई अड्डे पर उतरने से पहले ही मामले की सूचना दिल्ली हवाई अड्डे को दी और घटना में शामिल दोनों यात्रियों को बाद में दिल्ली पुलिस को सौंप दिया गया। सूत्रों ने बताया कि पीड़ित यात्री ने औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है। हाल के दिनों में यात्रियों द्वारा कथित तौर पर शराब पीने के बाद सह-यात्रियों पर पेशाब करने की घटनाएं सामने आई हैं।
फ्लाइट में इस तरह के मामले पहले भी हुए हैं। पिछले साल 26 नवंबर को नशे में धुत एक व्यक्ति ने एयर इंडिया की न्यूयॉर्क-दिल्ली उड़ान के बिजनेस क्लास में अपनी महिला सह-यात्री पर कथित तौर पर पेशाब कर दिया था। उक्त मामला जनवरी में सामने आया और दिल्ली पुलिस ने कुछ दिनों बाद उस व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। एयर इंडिया ने उस पर 30 दिन का यात्रा प्रतिबंध लगा दिया था। इस तरह की दूसरी घटना 6 दिसंबर, 2022 को एयर इंडिया पेरिस-नयी दिल्ली की उड़ान में दर्ज की गई थी, जब एक यात्री ने खाली सीट पर और एक साथी महिला सहयात्री के कंबल पर कथित तौर पर तब पेशाब कर दिया था जब वह शौचालय गई थी।

Related Articles

Back to top button