ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
विदेश

अमे‎रिका की सुप्रीम कोर्ट ने ‘मिफेप्रिस्टोन’ लगा प्रतिबंध हटाया

वाशिंगटन । अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट ने गर्भपात के लिए इस्तेमाल की जाने वाली दवा ‘मिफेप्रिस्टोन’ पर प्रतिबंध लगाने के निचली अदालत के आदेश पर रोक लगा दी। सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीशों ने राष्ट्रपति जो बाइडन के प्रशासन और ‘मिफेप्रिस्टोन’ के दवा निर्माता न्यूयॉर्क स्थित डांको लैबोरेटरीज के आपात अनुरोधों को मंजूर कर लिया। उन्होंने निचली अदालत के उस फैसले के खिलाफ अपील की थी जिसमें ‘मिफेप्रिस्टोन’ को खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा दी गई स्वीकृति को रद्द कर दिया गया था। अमेरिका में 2000 से इस दवा का इस्तेमाल किया जा रहा है और 50 लाख से अधिक महिलाओं ने इसका इस्तेमाल किया है। ‘मिफेप्रिस्टोन’ को मिसोप्रोस्टोल नामक एक अन्य दवा के साथ लिया जाता है और अमेरिका में आधे से अधिक गर्भपात इसी दवा के जरिए होते हैं। सुप्रीम कोर्ट के आदेश से ‘मिफेप्रिस्टोन’ के इस्तेमाल पर कम से कम अगले साल तक कोई रोक नहीं रहेगी जब तक कि इसके खिलाफ अपीलों पर फैसला नहीं आता है। इस फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट में अपील की जा सकती है। राष्ट्रपति जो बाइडन ने ‘मिफेप्रिस्टोन’ की उपलब्धता बरकरार रखने के लिए अदालत की तारीफ की। इस ताजा फैसले से 10 सप्ताह की गर्भवती महिलाएं सर्जिकल गर्भपात के बजाय ‘मिफेप्रिस्टोन’ और ‘मिसोप्रोस्टोल’ का इस्तेमाल कर गर्भपात करा सकती है।

Related Articles

Back to top button