ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

शादी की 60वीं सालगिरह मे 61 युगल का एक साथ परिणय

इंदौर । इंदौर के अग्रसेन महासभा की मेजबानी में,60 साल का वैवाहिक जीवन भोग चुके, 61 युगल एक बार फिर परिणय सूत्र में बंधेगे।8 राज्यों के विभिन्न शहरों से 61 जोड़े इंदौर आए हुए हैं।शनिवार की सुबह मेहंदी का कार्यक्रम हुआ। जिसमें सभी बुजुर्ग पति-पत्नी खूब मस्ती के साथ नाचे।फिल्मी धुनों पर संगीत का कार्यक्रम भी रखा गया।
रविवार की सुबह सभी दूल्हा और दुल्हनो को उनके परिजन हल्दी  लगाने की रस्म पूरी करेंगे।रविवार की दोपहर सभी बुजुर्ग वर- वधूओं को विंटेज कार और बग्गीघियों में सामूहिक बारात निकली। बाईपास स्थित होटल में सभी
वर-वधुओं की अगवानी हुई, इसके बाद होटल में वरमाला का कार्यक्रम संपन्न हुआ। इसमें सभी युगल के रिश्तेदार और मित्र जो इस शादी में शामिल होने के लिए इंदौर आए हैं। उन सभी ने कार्यक्रम में शामिल होकर इस अनोखी शादी का आनंद लिया। इस उत्सव के बाद जो बुजुर्ग जुड़े हैं उनकी खुशी और उत्साह  देखते ही बनता था इंदौर के लोगों ने भी इस अनोखी शादी के आयोजन का भरपूर मजा लिया।

Related Articles

Back to top button