ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
उत्तरप्रदेश

लखनऊ में दो बाइकों से आए तीन बदमाशों ने की 13 लाख रुपये की लूट

निरालानगर निवासी प्लाईवूड व्यापारी अरुण जिंदल के दो कर्मचारियों से बाइक सवार बदमाशों ने 13 लाख रुपये लूट लिए। दोनों कर्मचारी रुपये वसूलकर बाइक से वापस लौट रहे थे। नाका फ्लाईओवर पर पीछा कर रहे दो बाइक से तीन बदमाशों ने उन्हें ओवरटेक कर रोक लिया। इसके बाद असलहे के बल पर रुपयों से भरा बैग छीनकर भाग निकले।

संयुक्त पुलिस आयुक्त अपराध नीलाब्जा चौधरी के मुताबिक व्यापारी की तहरीर के आधार पर एफआइआर दर्ज की छानबीन की जा रही है। बदमाशों की तलाश में पुलिस टीमें गठित की गई हैं। जल्द ही घटना का अनावरण कर लिया जाएगा। अरुण जिंदल के मुताबिक उन्होंने अपने यहां काम करने वाले अंकित और अर्जुन को बुधवार शाम करीब चार बजे तिलकनगर अशोक शर्मा के यहां से रुपये लाने के लिए भेजा था।

दोनों को अशोक ने रुपये दे दिए थे। फोन पर उनकी अशोक से बात भी हुई थी। रुपये लेकर दोनों कर्मी वापस लौट रहे थे। इसी बीच फ्लाईओवर पर पल्सर सवार एक युवक ने उन्हें ओवरटेक कर रोक लिया। दोनों कुछ समझ पाते, उसी दौरान बाइक से दो युवक और आ गए। दोनों युवकों ने असलहा तानते हुए रुपयों से भरा बैग मांगा। बैग न देने पर जाने से मारने की धमकी दी। डर के मारे अर्जुन और अंकित ने रुपयों से भरा बैग बदमाशों को दे दिया।

इसके बाद एक बदमाश हुसैनगंज की तरफ चला गया। वहीं, दो बदमाश वापस नाका की ओर भाग निकले। कर्मचारियों ने अरुण जिंदल को फोन कर घटना के बारे में बताया। अरुण जिंदल ने कैसरबाग कोतवाली में तहरीर दी है। डीसीपी मध्य अपर्णा रजत कौशिक ने बताया कि सीसी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। अंकित और अर्जुन से पूछताछ की गई है। फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान की जाएगी। कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर छानबीन की जा रही है।

 

Related Articles

Back to top button