ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
देश

बीमार मां की नहीं कर सका देखभाल तो गला दबा कर दफना ‎दिया

हैदराबाद। तेलंगाना में एक शख्स ने अपनी बीमार मां को बोझ समझकर मार डाला और फिर उसे दफना दिया। चौंकाने वाली घटना तेलंगाना के कामारेड्डी जिले में हुई। पुलिस के अनुसार, चिन्ना बलय्या नाम के व्यक्ति ने बिस्तर पर पड़ी बीमार मां ई. बालव्वा (80) की कपड़े से गला दबाकर हत्या कर दी और बाद में उसे दफना दिया। कुछ दिन पहले बलैया ने सदाशिव नगर में अपने पड़ोसियों को बताया था कि उसकी मां लापता हो गई है। उसने दावा किया कि जिस कमरे में वह रह रही थी, वह बाहर से बंद है। हालांकि, एक स्थानीय जनप्रतिनिधि को संदेह हुआ। मंडल परिषद प्रादेशिक समिति (एमपीटीसी) के सदस्य बीरैया ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस की जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ। बलय्या ने अपनी मां की हत्या करना कबूल कर लिया है। उसने पुलिस को बताया कि वह उसके लिए बोझ बन गई थी और वह उसकी देखभाल करने में असमर्थ था। 13 अप्रैल की रात उसने कपड़े से अपनी मां की गला दबा कर हत्या कर दी। फिर वह उसके शव को एक चावल मिल के पीछे सुनसान जगह पर ले गया और दफना दिया। स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में पुलिस ने सोमवार को शव निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सर्किल इंस्पेक्टर रमन ने कहा, हमने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच जारी है।

Related Articles

Back to top button