ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

अशोका गार्डन क्षेत्र में गंदगी देख भड़के मंत्री विश्‍वास सारंग, अधिकारी को मौके पर बुलाकर लगाई फटकार

भोपाल ।  प्रदेश के चिकित्‍सा शिक्षा मंत्री और भोपाल की नरेला सीट से विधायक विश्‍वास सारंग मंगलवार सुबह अपने क्षेत्र में विकास कार्यों का जायजा लेने निकले। इसी दौरान एक जगह उन्‍हें गंदगी नजर आई तो वह बिफर उठे। उन्होंने संबंधित जोन के स्‍वास्‍थ्‍य अधिकारी को मौके पर बुलाकर फटकार लगाते हुए तुरंत साफ-सफाई करवाने के लिए निर्देशित किया। प्राप्‍त जानकारी के मुताबिक मंत्री सारंग सुबह करीब 10 बजे अशोका गार्डन क्षेत्र के वार्ड-71 में स्‍थित ओल्ड सुभाष नगर में निर्माण कार्यों का जायजा लेने पहुंचे थे। इसी दौरान वहां रहवासियों ने उनसे गंदगी को लेकर शिकायत की। मंत्री सारंग मौके पर पहुंचे तो गंदगी पड़ी देख वह भड़क गए। उन्होंने वहीं से जोन-11 के एएचओ जयपाल सिंह तोमर को फोन किया और बुलाकर जमकर फटकार लगाई। मंत्री सारंग एएचओ से यह कहते भी सुने गए कि ‘मैं 7 बजे से घूम रहा हूं और तुम मुझे अभी दिखे हो। किस काम के लिए हो, ये बताओ।’ अधिकारी चुपचाप सिर झुकाए उनकी बात सुनते रहे। मंत्री सारंग ने एएचओ को स्‍थल पर तुरंत सफाई करवाने के निर्देश दिए। उन्‍होंने कहा कि स्वच्छता के प्रति किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Related Articles

Back to top button