ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

मऊगंज को जिला बनाने के प्रारूप की अधिसूचना जारी, 10 मई के बाद लेगा मूर्तरूप

भोपाल ।  राजस्व विभाग ने मध्य प्रदेश के रीवा जिले को तोड़कर नया मऊगंज जिला बनाने के प्रारूप की अधिसूचना जारी कर दी है। मऊगंज तहसील को जिले का स्वरुप दिया जाएगा। इस जिले के गठन के बाद प्रदेश में कुल मिलाकर 53 जिले हो जाएंगे। प्रस्तावित मऊगंज जिले में रीवा जिले की तहसील मऊगंज, हनुमना एवं नईगढ़ी शामिल होंगी तथा जिला मुख्यालय भी मऊगंज रहेगा। जबकि विघटित रीवा जिले में तहसील हुजूर, हुजूर नगर, गुढ़, रायपुर कर्चुलियान, मनगवां, त्यौंथर, जवा, सिरमौर एवं सेमरिया रह जाएगी। राजस्व विभाग ने नए जिले मऊगंज के संबंध में आम लोगों को तीस दिन का भीतर दावे आपत्ति बुलवाए है। 10 मई 2023 के बाद यह जिला मूर्त रुप ले लेगा। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पिछले दिनों मऊगंज में आयोजित एक कार्यक्रम में इस तहसील को जिला बनाने की घोषणा की थी और कहा था कि आगामी 15 अगस्त को वे इसी नए जिले में ध्वजारोहण करेंगे।

Related Articles

Back to top button