ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

दैवेभो के वेतन में हो सकती है 25 प्रतिशत की वृद्धि

भोपाल । मध्यप्रदेश के दैनिक वेतन भोगी श्रमिकों को मिलने वाले वेतन बढोत्तरी हो सकती है। दैवेभो के मासिक वेतन में करीब 25 प्रतिशत की वृद्धि की जा सकती है। अभी श्रमिकों को 10 हजार रुपये से कम मासिक वेतन मिल रहा है। इस संबंध में श्रम सलाहकार मंडल द्वारा विचार विमर्श किया जा रहा है। दो-तीन दिन में अंतिम निर्णय लिया जा सकता है। इसके बाद श्रम विभाग द्वारा आदेश जारी किए जाएंगे। मध्य प्रदेश कर्मचारी मंच के प्रांत अध्यक्ष अशोक पांडे ने बताया है कि विभिन्न विभागों में कार्यरत कुशल श्रमिक का वेतन अभी 9,653, अर्द्ध कुशल श्रमिक का 9,445 और अकुशल श्रमिक का 9,233 रुपये है। इसमें वृद्धि की मांग मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से की थी। वेतन में 25 प्रतिशत की वृद्धि पर सहमति बन गई है। जल्द ही आदेश जारी होने की संभावना है। श्रम विभाग के अधिकारियों को कहना है कि कुशल, अर्द्ध कुशल और अकुशल श्रमिकों के वेतन में वृद्धि प्रस्तावित है, विचार विमर्श चल रहा है, अंतिम निर्णय जल्द लिया जाएगा।

 

Related Articles

Back to top button