ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मुख्य समाचार

भिंड जनपद CEO को हटाया मनरेगा के भुगतान में अनियमितता का आरोप।

भिंड जनपद सीईओ सुनीता शर्मा दंडोतिया पर कार्रवाई की गाज गिरी है। उन पर मनरेगा के भुगतान में अनियमितताओं का आरोप लगा है। भिंड कलेक्टर डॉ सतीश कुमार एस ने ये कार्रवाई की है। अब जनपद सीईओ को जिला पंचायत कार्यालय में अटैच किया गया है। भिंड कलेक्टर की इस कार्रवाई को राजनीति चस्मा से भी देखा जा रहा है।भिंड जनपद कार्यालय बीते गुरुवार से सुर्खियों में है। यहां जनपद सीईओ सुनीता शर्मा दंडोतिया और जनपद उपाध्यक्ष शिवांकर सिंह भदौरिया के बीच तीखी बहस हुई थी। दोनों ने एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाए थे। इसके बाद भिंड जनपद पर राजनीति हावी हो गई। सीईओ ने उपाध्यक्ष के खिलाफ कोतवाली थाने में शासकीय कार्य में बाधा की एफआईआर दर्ज कराई थी। इसके बाद उपाध्यक्ष के बचाव में उतरी जनपद अध्यक्ष सरोज बघेल ने जनपद सीईओ के खिलाफ आवेदन दिया था जिस पर उनके द्वारा बंदूक धारी लोगों को जनपद में बुलाना और गाली गलौज के साथ धमकाने की बात कही थी। इस पर कोतवाली पुलिस ने एफआईआर दर्ज की थी। ये मामला अभी ठंडा हुआ नहीं था कि एक बार फिर से भिंड जनपद चर्चा का विषय बन गया। इस बार भिंड कलेक्टर ने जनपद सीईओ को हटाते हुए जिला पंचायत में अटैच किया है। हालांकि भिंड कलेक्टर ने मनरेगा भुगतान में अनियमितता की जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई किया जाना दर्शाया है। परंतु स्थानीय लोग इसे राजनीति का दूसरा पहलू बता रहे है। जनपद उपाध्यक्ष के खिलाफ होने वाली FIR से जोड़कर देख रहे हैं।इसलिए हुई कार्रवाईमनरेगा भुगतान में अनियमितता के चलते नोटिस जिला पंचायत सीईओ मनोज कुमार सरियाम ने भिंड जनपद की सीईओ सुनीता शर्मा, जनपद की सहायक लेखाधिकारी चित्रा शिवहरे, एपीओ अमित शर्मा को नोटिस थमाया था। इस पर एक जांच कमेटी गठित की गई थी। इस जांच कमेटी में 60:40 के हिसाब से भुगतान न होना पाया गया। वहीं FIFO के मुताबिक भी मनरेगा का भुगतान नहीं होना पाया। इसी के चलते ये कार्रवाई भिंड कलेक्टर ने 20 मार्च को की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button