ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
राज्य

आठ आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी होगी आयुष हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में अपग्रेड..

जालंधर: जालंधर जिले की आठ आयुर्वेदिक डिस्पेंसरियो को आयुष हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर के तौर पर अपग्रेड किया जाएगा। इस बात की जानकारी डिप्टी कमिश्नर जसप्रीत सिंह ने दी।उन्होंने कहा कि आयुर्वेदिक और यूनानी इलाज की पद्धति का लाभ लोगों को देने के लिए जालंधर जिले के गांव ताजपुर, निझरा,रसूलपुर कलां, तलवंडी माधो, खानपुर ढाडा, प्रतापपुरा, पतारा और दहुड़े में चल रही आयुर्वेदिक डिस्पेंसरियो को हेल्थ एंड वैलनेस सैंटर के तौर पर विकसित करने के लिए चुना गया है।डिप्टी कमिश्नर जसप्रीत सिंह ने आगे कहा कि 5.20 लाख का बजट प्रत्येक डिस्पेंसरी को अपग्रेड करने के लिए रखा गया है।

इसमें से 5 लाख रुपये सिविल वर्क, फर्नीचर और अन्य उपकरणों पर जबकि 20 हजार रुपये औषधीय पौधों से युक्त हर्बल गार्डन बनाने पर खर्च किए जाएंगे।बैठक के दौरान आयुष हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर से संबंधित सभी कार्य 31 मार्च तक पूर्ण करने के निर्देश दिए । हर्बल गार्डन के लिए बागबानी विभाग से तालमेल करने के निर्देश देते हुए उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों से सैंटरो में आवश्यक डाक्टर व स्टाफ की रिपोर्ट तैयार कर भेजने को कहा।इस मौके पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (विकास) वरिंद्रपाल सिंह बाजवा, एसडीएम जै इंदर सिंह, बलबीर राज सिंह, रणदीप सिंह हीर व अमनपाल सिंह, जिला नोडल अधिकारी डा.चेतन मेहता, सुपरिटेंडेॆट जसबीर कौर सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

 

Related Articles

Back to top button