ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

महू के गोपाल मंदिर से निकाली गई फाग यात्रा, भजनों पर झूमे भक्त

महू ।   महू के गोपाल मंदिर से मंगलवार सुबह फाग यात्रा निकाली गई, इस दौरान भजनों पर भक्त जमकर झूमे। शहर में पहली बार बड़ी फाग यात्रा निकाली गई। यात्रा में भजन गायक पं. विपुल शर्मा अपनी मंडली के साथ राधा कृष्ण के भजन गाते हुए चले। फाग यात्रा विशुद्ध रूप से विभिन्न सुगंधित फूलों एवं गुलालों से खेलते हुए निकली। इसमें पानी का उपयोग नहीं हुआ। शोभा यात्रा में नृत्य करती आदिवासियों की टोलियां आकर्षण का केंद्र रहीं। विशेष रूप से यात्रा में इस्कान मंदिर की कीर्तन मंडली भी नृत्य करते हुए चली। इसके अलावा लठमार होली, गुलाल की पिचकारी, राधा कृष्ण की रासलीला, सैकड़ों फीट ऊंची गुलाल उड़ाती हुई मिसाइल, तोप भी आकर्षण के केंद्र रहे।  उधर कनाट रोड बाजार में नाथूलाल की बरात भी निकाली गई जिसे देखने के लिए शहरवासी बच्चों को लेकर पहुंचे। यह एक व्यंगात्मक बरात होती हैं जिसमें किसी व्यक्ति को नाथूलाल बनाया जाता है। जोकर की तरह उसे तैयार कर हाथ में झाडू लेकर ढोल के साथ बाजार में घुमाया जाता है। इसके लिए व्यापारी खुश होकर उसे नेग देते हैं। वह आसपास के लोगों को झाडू भी मारता है। गोपाल मंदिर की होलिका का भी दहन शाम 6.30 बजे किया गया। इसके साथ ही फाग उत्सव की शुरुआत हुई। मंदिर के सामने सांघी स्ट्रीट पर बड़ा मंच तैयार किया गया। जहां भजन संध्या शुरू हुई जिसमें सुप्रसिद्ध भजन सम्राट सुधीर व्यास एवं साथियों ने होली गीत की प्रस्तुति दी। साथ ही लड्डू होली एवं फूलों की होली खेली गई।

Related Articles

Back to top button