ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

बस की चपेट में आने से युवक की मौत, लोगों ने वाहनों में लगाई आग

 सोमवार दोपहर करीब सवा बारह बजे धरमपुरी की ओर से इंदौर की ओर जा रही वर्मा बस की चपेट में धरमपुरी का ही एक बाइक सवार युवक आ गया। जिसमें उसकी मौके पर ही मौत हो ग‌ई। बताया जा रहा है कि बस चालक सीमेंट के ट्राले को क्रास कर रहा था। इस दौरान सामने से आ रहा बाइक सवार बस की चपेट में आ गया। बस का टायर युवक के ऊपर से गुजर गया। जिसमें उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो ग‌ई। युवक धरमपुरी नगर का ही होने से बड़ी संख्या के मृतक के परिजन व लोग मौके पर पहुंच ग‌ए। गुस्साए लोगों ने बस व ट्राले में आग लगा दी। पुलिस बल मौके पर स्थिति को नियंत्रण में लेने का प्रयास कर रहा है। मौके पर भारी भीड़ जमा हो ग‌ई है। खलघाट-धरमपुरी मार्ग पर आवागमन पुरी तरह से ठप हो गया है।

Related Articles

Back to top button