ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
राज्य

अवध-असम एक्सप्रेस के एसी कोच में लगी आग

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में अवध-असम एक्सप्रेस ट्रेन के एसी कोच में अचानक धुआं उठने लगा। इसके बाद ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों में हड़कंप मच गया। कई यात्रियों ने ट्रेन रुकते ही बोगी से कूदना शुरू कर दिया। हालांकि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। यह ट्रेन असम के डिब्रूगढ़ से लालगढ़ (पश्चिम बंगाल) जा रही थी।मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, डिब्रूगढ़ से लालगढ़ जा रही अवध-असम एक्सप्रेस के B2 कोच से अचानक धुंआ उठने लगा। देखते ही देखते एसी बोगी में धुआं भर गया। तत्काल ट्रेन को रामदयालु स्टेशन पर रोका गया। इसके बाद यात्री कोच से कूद कर भागने लगे। हालांकि, आग पर तुरंत काबू पा लिय गया।

घटना की सूचना मिलते ही रेलवे के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच के बाद ट्रेन को रवाना किया।यात्रियों ने बताया कि अवध-असम एक्सप्रेस मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन से खुली थी, लेकिन कुछ ही समय बाद अचानक एसी कोच से धुआं उठने लगा। इसके बाद यात्रियों में हड़कंप मच गया। फौरन ट्रेन को रामदयालु स्टेशन के आउटर सिग्नल पर रोका गया और आग को बुझाया गया। इसके बाद ट्रेन को रामदयालु स्टेशन पर लाया गया और पूरी जांच की गई।फिलहाल आग लगने की वजह साफ नहीं हो पाई है। एक रेलकर्मी ने कहा कि आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट लग रहा है। हालांकि अभी आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है। वहीं, आग से कोच को कितनी क्षति हुई है, इसका भी अंदाजा नहीं लग पाया है।

 

Related Articles

Back to top button