ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

रतलाम के पास गिट्टी से भरा डंपर मकान से टकराकर पलटा, ड्राइवर हुआ घायल

रतलाम ।  बाजना मार्ग पर जिला मुख्यालय से करीब 35 किलोमीटर दूर ग्राम राजपुरा माताजी के पास गिट्टी से भरा एक डंपर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित मकान से टकराकर पलट गया। आधी रात को हुए इस हादसे में कोई जन हानि नहीं हुई। डंपर की टक्कर से मकान की दीवार व मकान में रखा सामान क्षतिग्रस्त हो गया है। वहीं डंपर चालक घायल हुआ है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मकान से टकराकर पलटा डंपर

जानकारी के अनुसार सोमवार व मंगलवार की दरमियानी रात करीब एक बजे डंपर बाजना मार्ग पर ग्राम राजपुरा माताजी के घाट से गुजर रहा था। तभी वह अचानक अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे बने गौतम भाभर के मकान से टकराते हुए कुछ दूर जाकर पलट गया। गनीमत रही कि मकान में रहने वाले सभी लोग सुरक्षित रहे। कोई जनहानि नहीं हुई। डंपर में भरी गिट्टी उसके पलटने से बिखर गई। वहीं मकान में खड़ी बाइक व घर मे रखे घरेलू सामान को नुकसान पहुंचा है। घर में रह रहे लोग जैसे तैसे घर से बाहर निकले तथा पुलिस को सूचना दी गई।

ब्रेक फेल होने से हुई दुर्घटना

डायल 100 का वाहन मौके पर पहुंचा तथा घायल डंपर चालक को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गया। दुर्घटना डंपर का ब्रेक फेल होने से बताई जा रही है। शिवगढ़ पुलिस द्वारा दुर्घटना के कारणों को जांच कर रही है। बताया जाता है कि डंपर की टक्कर से मकान को ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचा है, दीवार टूटी है, यदि मकान को ज्यादा नुकसान पहुंचता या मकान ढह जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था।

Related Articles

Back to top button