ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

राहुल को देखकर गिरगिट भी शरमा जाएगा: साक्षी महाराज

मेरठ। कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के टीशर्ट पर उन्नाव के सांसद साक्षी महाराज ने सवाल उठाया और कहा कि राहुल को देखकर तो गिरगिट भी शरमा जाएगा। साक्षी मेरठ के वेस्ट एंड रोड स्थित जैन मंडप में अखिल भारतीय पंच निमोर्ही अखाड़ा के महामण्डलेश्वर व आयोजक द्वारा आयोजित संत समागम में पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से कहा कि साक्षी महाराज ने कहा कि राहुल को देखकर तो गिरगिट भी शरमा जाएगा। वह कभी जनेऊ बांध लेते हैं कभी माला पहनाकर लेते हैं कभी तुर्की टोपी पहन लेते हैं और कभी तिलक लगाकर लेते हैं। यह यात्रा हास्यास्पद है। सब नाटक जैसा प्रतीत होता है। कहा कि मुझ जैसा संत उनका विश्लेषण नहीं कर सकता। राहुल गांधी के संसद में बोलने का मौका न मिलने वाले सवाल पर साक्षी महाराज ने कहा कि राहुल गांधी बोलना जानते नहीं है। बोलने के लिए उनके पास कुछ नहीं है। लोकसभा स्पीकर बार-बार बहस करने के लिए कहते हैं लेकिन ये लोग बहस से दूर भागते हैं।

 

Related Articles

Back to top button