ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

24 साल की डॉक्‍टर ने की खुदकुशी, एक साथ लगाए चार इंजेक्‍शन, सुसाइड नोट में लिखा स्‍ट्रेस नहीं झेल सकती

भाेपाल। गांधी मेडिकल कालेज में पीडियाट्रिक डिपार्टमेंट की पीजी डाक्टर 24 वर्षीय आकांक्षा माहेश्वरी ने बुधवार काे छात्रावास के कमरे में खुदकुशी कर ली। उन्हाेंने बेहोशी की दवा के एक साथ चार इंजेक्शन लगाकर जान दे दी। पुलिस को मौके से सुसाइड नोट मिला है। जिसमें उसने लिखा कि मैं इतनी मजबूत नहीं हूं। स्ट्रेस नहीं झेल पा रही। आखिरी बार सुबह सात बजे उन्हाेंने अपने विभाग में फाेन कर तबीयत खराब रहने के कारण ड्यूटी पर नहीं आने की बात कही थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कोहेफिजा टीआइ विजय सिंह सिसाेदिया ने बताया कि मूलत: ग्वालियर निवासी आकांक्षा माहेश्वरी जीएमसी में पीडियाट्रिक डिपार्टमेंट की फर्स्ट ईयर में थीं। सुबह उन्होंने अपने डिपार्टमेंट में फोन कर बताया था कि उसकी तबियत खराब है। ड्यूटी में नहीं आएगी। सुबह से छात्रावास के उनके कमरे का दरवाजा बंद था। शाम लगभग साढ़े सात बजे को सुरक्षा गार्ड को दरवाजा नहीं खुलने पर शक हुआ। उसने स्टाफ के लाेगाें काे इस बात की जानकारी दी। स्टाफ ने देखा कि आकांक्षा हास्टल में बेसुध हालत में पड़ी हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा किसी तरह खुलवाया। चेक करने के बाद डाक्टर ने आकांशा काे मृत घाेषित कर दिया।

स्वजन को भेजी सूचना

कोहेफिजा पुलिस ने कमरे की तलाशी लेने के बाद सुसाइड नोट बरामद किया है जिसे जांच में शामिल कर लिया गया है। साथ ही चार इंजेक्शन और सीरिंज भी बरामद की है। थाना प्रभारी सिसोदिया ने बताया कि आकांक्षा माहेश्वरी के परिजनों को घटना की जानकारी दी दी गई है। शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। गुरुवार को आकांक्षा के स्वजन की मौजूदगी में पाेस्टमार्टम कराया जाएगा। इस मामले में आकांक्षा के साथ रहने वाले विद्यार्थियों से भी बातचीत की जा रही है। पुलिस को मौके से आकांक्षा का सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें उसने लिखा है कि वह इतनी मजबूत नहीं है और इतना स्‍ट्रेस नहीं झेल पा रही है। आकांक्षा ने सुसाइड नोट में अपने माता-पिता और दोस्‍तो से भी माफी मांगी है। उसने लिखा है कि अपनी निजी कारणों से वह जान दे रही है।

जीएमसी छात्रावास पहुंचे चिकित्सा शिक्षा मंत्री सारंग

उधर, इस हादसे की जानकारी मिलने के बाद प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग बुधवार रात जीएमसी के छात्रावास पहुंचे। यहां पहुंचकर उन्होंने होस्टल वार्डन से घटना के बारे में जानकारी ली और जूनियर डाक्टरों से भी संवाद किया।

Related Articles

Back to top button