ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सात जनवरी को करेंगे खेलो इंडिया यूथ गेम्स का मस्कट, टॉर्च और एंथम लांच

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और केन्द्रीय खेल और युवा मामलों के मंत्री अनुराग ठाकुर खेलो इंडिया यूथ गेम्स का 5वें संस्करण के मेस्कट (शुभंकर), टॉर्च और एंथम का अनावरण 7 जनवरी को करेंगे। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने बताया कि भोपाल के शौर्य स्मारक परिसर में शाम 6 बजे विभिन्न स्कूल और महाविद्यालय के विद्यार्थी, खेल विशेषज्ञों, खिलाड़ी, सोशल मीडिया इंफ्ल्यूएंसर आदि की उपस्थिति में मेस्कट लांच किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश के लिए गर्व का विषय है कि खेलो इंडिया की मेज़बानी का मौक़ा प्रदेश को मिला है। इस आयोजन को सफल और यादगार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जायेगी। मंत्री श्रीमती सिंधिया ने आज टीटी नगर स्टेडियम में खेलो इंडिया यूथ गेम्स की तैयारियों की समीक्षा की। खेलो इंडिया यूथ गेम्स का पाँचवां संस्करण 30 जनवरी से 11 फ़रवरी तक प्रदेश के 8 शहर भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर, मण्डला, बालाघाट और खरगोन (महेश्वर) में होगा। एक गेम (साइकिलिंग) दिल्ली में होगा। पहली बार वाटर स्पोर्ट्स अर्थात् कयाकिंग कैनोइंग, कैनो सलालम और तलवारबाजी खेलो इंडिया गेम्स के इस संस्करण का हिस्सा होंगे। तेरह दिन तक 27 खेल 9 शहरों के 23 गेम वेन्यू में होंगे। लगभग 6 हज़ार खिलाड़ी, 303 अंतर्राष्ट्रीय और 1089 राष्ट्रीय ऑफिशियल्स इन गेम्स का हिस्सा होंगे। खेलो इंडिया के लिए लगभग 2 हज़ार वॉलंटियर अलग-अलग गेम वेन्यू में तैनात रहेंगे

Related Articles

Back to top button