ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश को गढ़ने में सभी का सहयोग हो

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अंग्रेजी नव वर्ष 2023 की सभी नागरिकों को बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। मुख्यमंत्री चौहान ने सभी के सुखी और समृद्ध होने की कामना की है। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि नागरिकों में अपने प्रदेश की भावना का विकास हुआ है। प्रदेश के सर्वांगीण विकास में हम सभी का सहयोग होना चाहिए।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि नया वर्ष सभी प्रदेशवासियों के जीवन में नवीन उत्साह और ऊर्जा का संचार करे सभी सुखी और निरोगी रहें। उन्होंने कहा कि नव वर्ष में हमें नए संकल्पों के साथ अपनी कार्य-कुशलता और दक्षता से पुन: जन-कल्याण के कार्य करने में लगना है।
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करने के लिए हमारा प्रण आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश बनाना है। इम सभी एकजुट होकर प्राण-प्रण से इस संकल्प की पूर्ति और नए मध्यप्रदेश को गढ़ने में जुट जाएँ।

Related Articles

Back to top button